बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून: कई दिनों से लग रही अटकलों पर आज विराम लग गया और लम्बी जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रूप में मिल गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया।
आपको बता दें कि विगत दिनों बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद से ही सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आज राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। भट्ट की संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके साथ ही वे कड़क बयानबाजी और विपक्ष पर मजबूती से हमला करने में माहिर माने जाते हैं। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है की भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल