अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
देहरादून– उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जिला पंचायत के चुनाव के अलावा अन्य दूसरे मुद्दों पर चर्चा हो रही है.
दरअसल हरीश रावत का आरोप है कि हरिद्वार में पंचायती लोकतंत्र की हत्या हो रही है और इसी को लेकर हरदा उपवास पर बैठने का ऐलान कर चुके हैं. लेकिन अब हरदा मुख्यमंत्री आवास पर उपवास में बैठने से पहले सीएम धामी से मुलाकात करना चाहते हैं.
इस बैठक से पहले हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा थि कि धामी जी ने सौहार्दपूर्ण भाव से मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे आवास पर आकर मुझसे भेंट की और मुझे यह लगा कि यदि मैं बिना उनसे भेंट किये उपवास पर बैठूंगा तो इससे मेरा छोटापन जाहिर होगा, इस मुलाकात मैं उनके सामने हरिद्वार का प्रसंग भी रखूंगा.
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आगे लिखा कि मैं यूं ही उपवास पर नहीं बैठना चाहता हूं, कुछ स्थितियां गंभीर हैं. मुख्यमंत्री जी से बात करने के बाद फिर मैं अंतिम रूप से कब बैठूंगा, क्योंकि इस बार मैं वह आंशिक, सांकेतिक उपवास नहीं करूंगा, मैं बैठूंगा तो फिर उपवास पर ही बैठूंगा.

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल