ट्रेचिंग ग्राऊइ का बजट अवमुक्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मेयर ने की मुलाकात
ऋषिकेश- ट्रेंचिंग ग्राऊंड के मामले को लेकर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उनके कैम्प कार्यालय में मिली मेयर ने उन्हें तीर्थ नगरी के लिए नासूर बन चुके ट्रेंचिंग ग्राऊंड की यथा स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर स्थित ट्रेचिंग ग्राऊंड में कूड़ा निस्तारण (लिगेसी वेस्ट) का बजट अवमुक्त ना होने की वजस से यहां स्थापित किया गया प्लांट ठप्प हो गया है, जिससे एक बार फिर से ट्रेचिंग ग्राऊंड में कूड़े का पहाड़ खड़ा होना शुरू हो गया है।जबकि कूड़ा निस्तारण के लिए शुरू किए गये प्लांट के बाद चालीस फीसदी तक कूड़े के ढेर का निस्तारण हो गया था। महापौर ने मुख्य मंत्री को अवगत कराया कि ट्रेचिंग ग्राऊंड गंगा से महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित है जिसकी वजह से बारिश होते ही ट्रेंचिंग ग्राऊंड की गंदगी गंगा में मिलने के साथ शहर के सबसे प्रमुख और व्यस्ततम मार्ग हरिद्वार रोड़ पर बहना शुरू हो जाता है जिससे यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह बाधित हो जाती है। इस गंभीर समस्या की वजह से हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।साथ ही इसकी वजह से शहर के प्रति गलत संदेश भी यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्वालुओं में जा रहा है। महापौर की तमाम बातें बेहद गौर से सुनने के बाद तुरंत मुख्यमंत्री ने शहरी विकास सचिव आंनद वर्धन को समस्या का निस्तारण कराने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी