मौसम विभाग में इन जिलों में जताई भारी बारिश की आशंका
देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। वही खासकर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बारिश की हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ सकती है। बारिश के मद्देनजर आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों व राजमार्गों पर अवरोध हो सकता है। ऐसे में आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो सकता है।
सावधानियां
1. मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें.
2. बरसात में नदी-नालों से दूर रहें.
3. नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें.
4. बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें.
5. तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें.
6. संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें.
7. जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें.
8. मॉनसून के दौरान भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहें.
9. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहें.
10. नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
11. यदि आपके घर गदेरे या नदी के पास हैं तो विशेष सतर्कता बरतें.
12. आपातकालीन नंबर को हमेशा अपने पास रखें.
13. अपने घर पर एक आपातकालीन किट तैयार रखें.
14. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दें.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण