मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत को अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून में सर्वे चौक स्थित I.R.D.T. सभागार में भारत रत्न से नवाजे गए पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 135वें जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे ।
भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत के देश के लिए किए गए योगदान से शायद कोई शख्स ही परिचित न हो , उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृहमंत्री के तौर पर गोविंद बल्लभ पंत ने देश के बुनियादी ढांचे को तैयार करने के लिए अपना अहम योगदान दिया है ,
वैसे तो पंत मूल मराठा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन उनका जन्म और प्रारंभिक जीवन उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र में ही गुजरा है , सन् 1957 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी एवं उदारमना पन्त जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया। गोविंद वल्लभ पंत की याद में उनके जन्म स्थान पर स्मारक का निर्माण भी किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी ने सफल नेतृत्व कर कर देश को बढ़ाने के लिए काम किया था , और सरकार भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड और देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण