केदारनाथ की पहाड़ी में 2 हफ्ते में 3 हिमस्खलन, सरकार चिंतित
परिवर्तन प्रकृति का नियम है यूँ तो यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है जो विभिन्न तत्वों में चाहे वो बड़ा हो या छोटा पदार्थ हो अपदार्थ अनवरत चलती रहती है। यह हमारे प्राकृतिक और सामाजिक- सांस्कर्तिक पर्यावरण को प्रभावित करती है। लेकिन हिमालय क्षेत्र की केदारनाथ की पहाड़ियों पर हो रहे पिछले दो हफ़्तों के दौरान आये तीन भूस्खलन ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की घटनाएं सितंबर-अक्तूबर में होने से वैज्ञानिक चिंतित हैं। जिसके विस्तृत अध्ययन को लेकर कर पता लगाया जा सके इसको लेकर वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी संस्थान के वैज्ञानिकों की टीमें भेजी जा रही हैं।

केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से करीब पांच से सात किमी की दूरी पर चौराबाड़ी ग्लेशियर के टूटने की घटनाएं हो रही हैं। बीती 22 सितंबर को हिमस्खलन की पहली घटना हुई। इस दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद किया। इसके बाद 26 सितंबर को केदारनाथ के इसी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। 27 सितंबर को भी केदारनाथ की पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ था। हालांकि ये घटना रिकॉर्ड नहीं हो पाई थी। 1 अक्टूबर को भी केदारनाथ की पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ था।
हालांकि, इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते जहां गर्मी और बारिश में बदलाव देखने को मिल रहा, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सितंबर-अक्तूबर माह में ही बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई का मानना है कि फिलहाल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सितंबर-अक्तूबर में हो रही बर्फबारी ग्लेशियरों की सेहत के लिए तो ठीक है, लेकिन हिमस्खलन की घटनाएं थोड़ी चिंताजनक हैं। हिमस्खलन को लेकर वाडिया इंस्टीट्यूट के दो वैज्ञानिकों विनीत कुमार और मनीष मेहता की टीम केदारनाथ अध्ययन के लिए जाएंगी। हिमस्खलन किसी ढलान वाली सतह पर तेज़ी से हिम के बड़ी मात्रा में होने वाले बहाव को कहते हैं। यह आमतौर पर किसी ऊँचे क्षेत्र में उपस्थित हिमपुंज में अचानक अस्थिरता पैदा होने से आरम्भ होते हैं। शुरु होने के बाद ढलान पर नीचे जाता हुआ हिम गति पकड़ने लगता है और इसमें बर्फ की और भी मात्रा शामिल होने लगती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण