विकासनगर पुलिस ने चौकीदार के हत्यारोपी को 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
देहरादून; थाना विकासनगर के कैनाल रोड बसंतपुर में एक नशेड़ी युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर चौकीदार की हत्या कर दी पूरे मामले में विकास नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारोपी को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर दिया। घटना आज सुबह की है, जहां पर वर्क शॉप के मालिक के द्वारा थाना विकास नगर में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया पूरे मामले में पुलिस ने सीओ विकासनगर के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से सभी सीसीटीवी कैमरा को चेक करते हुए आरोपी सुल्तान को हिरासत में लिया पूरे मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वाह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति करने के लिए उसने वर्क शॉप के बाहर सो रहे चौकीदार को डंडे से सर पर मार कर मौत के घाट उतार दिया और मृतक की जेब में रखे 1250 में भी निकाल लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और इसके और भाइयों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं पूरे मामले में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को ₹10000 का इनाम भी दिया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण