100 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स पिकअप, पिकअप में सवार दो लोगों मौके पर मौत
थाना त्यूणी से करीब 15-20 किलोमीटर आगे ग्राम प्लासू के पास एक पिकअप UA07R7819 जो त्यूणी से अटाल की तरफ जा रही थी। जो करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसकी सूचना मिली पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। तथा स्थानीय लोगों की मदद से चालक (1)-सुलेमान पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूणी देहरादून उम्र 50 वर्ष व (2)-सुनील चौहान पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 वर्ष के शव को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर लाकर मोर्चरी PHC त्यूणी अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वाहन में केवल 2 लोग ही सवार थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण