सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर भी हुआ मंथन
देहरादून। सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के पश्चात सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की एक बैठक में उनकी समस्याओं पर भी गंभीता से मंथन किया गया। बैठक के दौरान सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई कर्मचारियों 23 सूत्री मांगों को विस्तार से सुनने के पश्चात कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए और सभी आवश्यक मांगों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। इस दौरान बैठक में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, संरक्षक हरीश चंद्र नौटियाल, महामंत्री राकेश रावत, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग अध्यक्ष के भुनेश्वर प्रसाद बडोनी, ड्राइवर संघ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक सिरोही, मेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री जग्मू प्रसाद, राजस्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष भगत दर्शन सिंह नेगी, वैयक्तिक सहायक संघ से प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. चौहान, वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबर सिंह रावत, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय सलाहकार गजे सिंह, सिंचाई राजस्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव एवं रिंकू सिंह आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण