कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख करआभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है। रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया, गया चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व. रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया। प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना परम पिता परमात्मा से करती है। इससे समाज में बुजुर्गों को सम्मान की भी प्रेरणा मिलेगी,मुख्यमंत्री ने रामप्यारी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अपने गंतव्य कन्नौज पहुंचने पर उन्होंने जिस सहृदयता के साथ शुभकामनायें भेजी है, इसके लिये वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण