बदमाशों ने हाईवे के किनारे एक ढाबे पर दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग
बदमाशों ने हाईवे के किनारे एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो खोखे अपने कब्जे में लिए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
बाइक पर सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे अब्दुल कलाम चौक पर आलम के ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली ढाबा स्वामी के काउंटर पर जाकर लगी है। किसी तरह ढाबा स्वामी व उसके नौकरों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर बदमाश हरिद्वार बाईपास के रास्ते से फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण