कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा, लिया आशीर्वाद
*रुद्रपुर*: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा पहुंच आशीर्वाद लिया,साथ ही प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का काम किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
उन्होंने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों से आह्नवान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान गुरुद्वारा सभा द्वारा रक्तदान का शिविर भी लगाया गया जिसका लाभ संस्था जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, मोहित कक्कड़, प्रधान गुरुद्वारा समिति जसपाल भट्टी, संरक्षक सुरमुख सिंह, सचिव मंजीत भक्कड़, जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल गुरमीत सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह बेदी आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण