शक्तिमान घोड़े प्रकरण में एक बार फिर से गणेश जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
देहरादून। शक्तिमान घोड़े प्रकरण में एक बार फिर से गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। देहरादून में आर्मी से रिटायर्ड कर्नल ने शक्तिमान घोड़े प्रकरण में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। इससे पहले पुलिस घुड़सवार ने घोड़े की मौत पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें सभी आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था।
एक बार फिर इस प्रकरण में रिटायर्ड कर्नल ने जिला एवं सत्र न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है।
पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले पक्ष का कहना है कि जिस तरीके से पहले इस पूरे मामले में सुनवाई हुई है उसमें कुछ साक्ष्य और गवाह रह गए थे जिसमें सत्यता खुलकर सामने नहीं आ पाई,बताते चलें कि आरोप था कि वर्ष 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान,, उस वक्त भाजपा के विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की लाठी से शक्तिमान घोड़ा घायल हो गया था। वहीं एक महीने बाद घोड़े की मौत हो गई थी। जिसमें गणेश जोशी को पुलिस ने आरोपी बनाया था, हालांकि 2021 में शक्तिमान घोड़े की मौत मामले में गणेश जोशी को देहरादून सीजेएम कोर्ट ने दोष मुक्त घोषित कर दिया था। शक्तिमान घोड़ा पुलिस में एसआई के पद पर था। अब इस मामले पर कल सुनवाई होनी है, जिसमें कोर्ट के द्वारा पुनर्विचार याचिका करने वाले पक्ष से पूछा जाएगा कि उनके पास क्या आधार हैं, कि वह फिर से इस मामले को लेकर अपील कर रहे हैं।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा