दो दिवसीय प्रवास पर महाराज पहुंचे कोटद्वार, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय प्रवास के निर्देश को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय प्रवास के निर्देश के तहत प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय होटल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार के कार्यों को उनके साथ साझा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान ऋषि कण्डवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, भाजपा कार्यकर्ता जंग बहादुर, उमेश त्रिपाठी, राम प्रकाश शर्मा, संग्राम सिंह, श्रीमती गायत्री सहित पार्षद एवं पार्टी पदाधीकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण