उत्तराखंड में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस में होने वाले अवकाश की तिथि मे किया संशोधन
देहरादून:उत्तराखंड में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के मौके पर होने वाले अवकाश की तारीख में संशोधन किया गया है। राज्य सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब ये अवकाश 28 नवंबर को तय किया गया है। इस संबंध में अपर सचिव सुरेश चंद जोशी ने आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार सन् 2022 ई० ( शक संवत् 1943-44) हेतु उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi( 15 )G / 21-74 (सा०)/2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 के द्वारा अनुलग्नक -2 के क्रमांक-4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन करते हुए गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) के स्थान पर दिनांक 28 नवम्बर, 2022 (सोमवार) को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उत्तराखण्ड सचिवालय / विधान सभा और जिन कार्यालयों में पाँच दिवसीय सप्ताह लागू हैं, पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज