चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट
कोटद्वार;पहाड़ो मे जंगली जानवरो के हमले का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा, जिससे जानवरो के हमलों से मरने वालो का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है । ताज़ा मामला कोटद्वार से है जहां सुबह अपने पशुओ के लिए जंगल घास लेने गई महिलाओ पर हाथी ने हमला कर दिया । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ महिलाएं चारा पत्ती के लिए जंगल गई हुई थी। तभी अचानक एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान ध्रुवपुर निवासी 48 वर्षीय लक्ष्मी चौधरी पत्नी सुनील चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन महिलाए 40 वर्षीय सुनीता जखवाल पत्नी सुनील जखवाल, 42 वर्षीय अनीता देवी पत्नी मुकेश, 37 वर्षीय सुमन पत्नी अजय कुमार घायल हो गयी। उपचार के लिए घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वरा उनका उपचार किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण