निगम को मिले अटल निर्मल पुरूस्कार को लेकर स्वच्छता प्रहरियों ने महापौर को दी बधाई
ऋषिकेश- नगर निगम को मिले अटल निर्मल पुरूस्कार को लेकर निगम के स्वच्छता प्रहरियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।सफाई हवलदारों ने मिष्ठान वितरित कर इस उपलब्धि का श्रेय महापौर अनिता ममगाई के दूरदर्शिता पूर्ण निर्णयों को दिया।इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों ने वर्ष 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आने का संकल्प भी दोहराया।
ऋषिकेश नगर निगम को अटल निर्मल पुरुस्कार मिलने से निगम के स्वच्छता प्रहरियों में नये उत्साह का संचार हुआ है।इस महत्वपूर्ण उपलबी पर सफाई हवलदारों ने महापौर को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कोई भी सम्मान अथवा पुरूस्कार हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।इस सम्मान के असली हकदार आप लोग हैं। आप सब ने विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में अपने अथक प्रयासों के बावजूद निगम को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।महापौर ने कहा कि अभी चुनौतियां खत्म नही हुई हैं अगला लक्ष्य देशभर के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनने का है जिसके लिए हमें आज से ही कमर कसनी होगी।इस दौरान नगर मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, प्रमोद शर्मा,महेंद्र गुप्ता , जयप्रकाश गुप्ता,बबलू चौहान, दिनेश यादव , दिनेश शाह ,लालजी गुप्ता ,अवधेश गुप्ता राजकुमार, राजेश जैसवाल तारकेश्वर, राजाराम,मोनू ,नरेश, तीरथ, जितेंद्र, अमित, विनोद,
राकेश, विक्रम, विनेश, सुभाष, सुरेंदर, अजय आदि शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण