सर्वहारा नगर में महापौर ने किया दो सड़कों का शिलान्यास
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सर्वहारा नगर क्षेत्र में सैंतीस लाख की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ रम्भा नदी में गंदगी गिरने से भी निजात मिलेगी। वार्ड संख्या 23-24 अंतर्गत सर्वहारा नगर में सड़कों के शिलान्यास के लिए पहुंची महापौर ने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनी और मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन कर अधिकांश समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए कहा कि सर्वहारा नगर की बस्ती रम्भा नदी से लगता क्षेत्र है । क्षेत्रवासियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि रंभा नदी हमारी धरोहर है । क्षेत्र की गंदगी रम्भा नदी में समायोजित ना होने पाये। महापौर ने बताया कि रंभा नदी में गंदगी ना मिलने पाये इसके लिए निगम जाल लगवायेगा जिसके एंगल लग चुके हैं। उन्होंने मौके पर मोजूद नमामि गंगे के अधिकारियों को रंभा नदी को स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मौके पर मोजूद क्षेेत्रीय पार्षद विकास तेवतिया व तनु तेवतिया ने महापौर को क्षेत्र के विकास के लिए कुछ सुझाव भी दिए जिस पर महापौर ने उन पर सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद विकास तेवतिया,तनु तेेवतिया,जेई संदीप रतूड़ी, विजय बहादुर, रंगपाल, शिव कुमार, सुनील, संतोष, सोमवती, गायत्री, लीलावती आदि मौजूद रहें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण