2015-16 के दरोगा भर्ती घोटाले को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 20 सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
देहरादून; उत्तराखंड में दरोगा भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस प्रकरण में 20 संदिग्ध सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी अशोक कुमार के आदेश के बाद इन 20 संदिग्ध दरोगा पर ये गाज गिरी है। डीजीपी के आदेश विजिलेंस जांच के बीच दरोगा भर्ती घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। 20 संदिग्ध सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीजी वी मुरुगेशन का कहना है कि कार्रवाई डीजीपी अशोक कुमार के आदेश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि आदेश में कहा गया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती

तब तक यह 20 संदिग्ध सब इंस्पेक्टर निलंबित रहेंगे। 2015-16 में हुए उत्तराखंड दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कर रही है और मामले में विजिलेंस की कुमाऊं यूनिटी 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। जबकि विजिलेंस की रडार पर 40 से 75 दरोगा है जो परीक्षा में धांधली कर दरोगा बने थे। ऐसे में आज इनमें से 20 संदिग्ध दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण