बजट में आधुनिक भारत की छाप-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- केन्द्र सरकार के बजट को शानदार बताते हुए नगर निगम महापौर ने खुशी जताई है।
महापौर अनिता ममगाई ने वित्त मंत्री श्रीमति सीता रमण द्वारा पेश किए गये बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में आधुनिक भारत की स्पष्ट छाप है जिसमें हर वर्ग की जरुरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि कोरानाकाल में जहां पूरे विश्व में जीडीपी गिरी वहीं इसके बावजूद भारत देश मजबूती से डटा रहा। बजट में महिलाओं, स्टूडेंट्स ,किसानों के साथ उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है वहीं मध्यमवर्गीय लोगों के लिए आयकर में छूट के जरिए उन्हें खुशियों की सौगात दी गई है।बजट का लाभ देश की जनता के हर वर्ग को मिलेगा।उन्होंने देश की जनता की जरुरतों के अनुकूल बजट पेरा करने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री की खुलकर प्रंशसा भी की।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल