सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी वासियों को दी बड़ी सौगात
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गौलापार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
चिड़ियाघर के लिए जल्द धनराशि जारी की जाएगी।
हल्द्वानी में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र।
सुशीला तिवारी अस्पताल में बनाई जाएगी आधुनिक कैथ लैब।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर के लिए जारी की जाएगी धनराशि।
सिंचाई नहर गौलापार का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
हाथीखाना और बंगाली कॉलोनी लाल कुआं में पेयजल के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज