ऑपरेशन कामधेनु” के तहत सड़कों पर आवारा घूमने वाले 15 निराश्रित गौवंश को पहुँचाया गौशाला
पौड़ी; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध होने, सड़क दुर्घटनायें घटित होने के साथ-साथ आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण लगाये जाने हेतु आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ निराश्रित गोवंश को गोशाला पहुँचाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री शेखर चन्द्र सुयाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन श्री विभव सैना के नेतृत्व निर्देशन में थाना सतपुली, लक्ष्मणझूला एवं कोटद्वार पुलिस पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहियाँ की गयीः-
➡️ थाना सतपुली पुलिस द्वारा नगर पंचायत, तहसील एवं पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर अभियान के प्रथम चरण में थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत 15 निराश्रित गोवंश का चिकित्सकीय जाँच कर आकृति सेवा समिति शिवराजपुर कोटद्वार भिजवाया गया।
➡️ कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों में घूमने वाले 30 पशुओं का एवं थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा 110 पशुओं का रजिस्ट्रेशन पशुपालन विभाग कोटद्वार एवं लक्ष्मणझूला में करवाया गया।
जनपद पुलिस द्वारा सभी पशु स्वामियों से निवेदन है किः-
1. अपने पशुओं का पशुपालन विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाकर टैग अवश्य लगवायें।
2. अपने पशुओं को सड़कों में आवारा न छोड़ें।
3. अन्यथा सम्बन्धित पशु स्वामी के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2007 एवं गोवंश संरक्षण (संशोधन) अधिनियम- 2015 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण