मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअली किया गया नवसृजित थाना यमकेश्वर व रिपोर्टिग पुलिस चौकी बीरोंखाल का लोकार्पण
पौड़ी; उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र यमकेश्वर में थाने व रिपोर्टिग पुलिस चौकी बीरोखाल का नवसृजन किया है, जिसमें यमकेश्वर में 171 गाँव एवं बीरोखाल में 99 गाँव शामिल किये गये हैं। जिसका मुख्यमंत्री द्वारा सचिवालय स्थित ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम भवन के चतुर्थ तल सभागार में उत्तराखंड में नवसृजित 06 थाने और 20 चौकियों का वर्चुअली लोकार्पण किया गया।

➡️ मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस क्षेत्र यमकेश्वर में थाने का विधिवत कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमें तैनात पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों के साथ आपस में मित्रवत व्यवहार करते हुए अच्छा वातावरण निर्मित करेंगे। जिससे ग्रामवासी अपनी समस्याओं को साझा कर सकेंगे।
➡️ डीजीपी द्वारा अपने सम्बोधन में बताया कि पुलिस विभाग पूरे प्रदेश का दर्पण होता है। परिस्थितियों के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु राजस्व पुलिस क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस क्षेत्रों में सम्मलित किया गया है।
➡️ थाना खुलने पर यमकेश्वर क्षेत्र की स्थानीय जनता द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया साथ ही थाने पर नवनियुक्त पुलिस स्टॉफ का धन्यवाद किया गया।
वर्चुअली लोकार्पण के दौरान पौड़ी गढ़वाल से श्री सुशील कुमार, गढ़वाल कमिश्नर, आशीष कुमार चौहान जिलाधिकारी, श्रीमती श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि सम्मलित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण