औली में होने वाले नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप हुई रद्द
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में होने वाले नेशनल स्किन चैंपियनशिप-2023 को बर्फ की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व स्तर पर इस बार शीतकाल में बर्फबारी कम होने के कारण जनपद चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में भी बर्फबारी कम हुई है। इसलिए 23 से 26 फरवरी तक होने वाले
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्की एंड स्नो बोर्ड उत्तराखण्ड ने स्की और स्नो बोर्ड इंडिया की सभी संबद्ध इकाईयों को भी नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के रद्द होने की सूचना दे दी है। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के लिए सरकार की पूरी तैयारियां थी लेकिन मौसम के साथ न देने के कारण बर्फबारी की खराब स्थिति को देखते हुए नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ रहा है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज