महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ली महिला कल्याण की बैठक,जानी प्रगति रिपोर्ट
*देहरादून*: प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।कहा कि अधिकारी जनता के कामो को तत्परता के साथ करें व किसी भी काम को बेवजह ना रोका जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एक महत्वपूर्ण विभाग है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यो को तत्परता व पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे!

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल