केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की इन चार प्रमुख नदियों को खनन को लेकर दी मंजूरी
उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल की चार प्रमुख नदियों गौला, शारदा, दाबका और कोसी में अगले पांच साल तक खनन कार्य के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है। इससे नदियों से खनन सामग्री तो मिलेगी ही। इस कारोबार से जुड़े 50 हजार स्थानीय लोगों व श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पांच साल के लिए नवीकरण को मंजूरी दे दी है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। सीएम पिछले दिनों जब दिल्ली में थे तब उन्होंने यह मसला केंद्रीय मंत्री से उठाया था। इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी