राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रवाद भाजपा का मूल सिद्वांत-अनिता ममगाई
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय, एकता भाजपा का मूल मंत्र है। जिन सिद्वान्तों को लेकर पार्टी की स्थापना हुई उससे भाजपा ने कभी समझौता नही किया।
उक्त विचार महापौर ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ अध्यक्षों के आवास पर पार्टी का ध्वज लहराने के उपरांत कहे। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए गौरव का दिन है क्योंकि आज ही के दिन 1980 में राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ और निरंतर राष्ट्रवादी और देश के चहुंमुखी विकास की सोच के साथ यह दल निरंतर आगे बढ़ता रहा। आज विश्व के सबसे ज़्यादा कार्यकर्ताओं वाले दल के रूप में पार्टी का शुमार है। आज सम्पूर्ण समाज भाजपा के साथ है क्योंकि वह जानता है कि देश आज मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व के हाथों में है जिन्होने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है । आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है। कहा कि ,अब वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। इस दौरान बूथ 34 के अध्यक्ष ऋषभ गौड , बूथ 40 के अध्यक्ष अतुल शर्मा, मंडल प्रभारी राज कुमार राज, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता, पार्षद सोनू प्रभाकर, भगवती चरण शर्मा, अक्षय खेरवाल,गोपाल गोड़, महेंद्र वर्मा, अविनाश भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी