प्रदेशभर में जल्द खोले जाएंगे आंचल के 100 बूथ- सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड सरकार आंचल कंपनी का विस्तार करने जा रही है। राज्य के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि सरकार की योजना है कि प्रदेशभर में आंचल के 100 बूथ खोले जाए। इसके साथ ही आंचल कंपनी का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे आंचल कंपनी की आय बढ़ सके। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि आंचल के विस्तारीकरण के तहत अब आंचल कंपनी बटर, आईसक्रिम आदि को भी बनाएगी। इसके तहत शुरआती चरण में आंचल के 53 बूथ खोले जाएंगे। इस महीने के अंत तक 13 अन्य कैफे खोले जाएंगे। साथ ही विभाग ने निर्णय लिया है कि अब आंचल बूथ को सरकारी जमीनों पर खोला जाएगा, जिससे विभाग पर वित्तीय भार ना बढ़े। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल