मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1905 की समीक्षा बैठक मैं की जानकारी साझा
देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्प लाइन 1905 की समीक्षा बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार और आईटीडीए से जुड़े अधिकारी संयुक्त प्रयास से सीएम हेल्पलाइन 1905 को नए तरीके से असेंबल कर रहे थे और आज तीन सेवाओं के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही सीएम धामी ने बताया कि सभी विभागों की रिपोर्ट इस पोर्टल पर आ जाएगी .. इतना ही नहीं संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और सचिव इसकी समीक्षा करेंगे इसके साथ ही महीने में एक बार खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सीएम हेल्पलाइन 1905 की खुद समीक्षा करेंगे। आगे मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का मंत्र है सरलीकरण, समाधान और निस्तारण इसी मंत्र के साथ इसकी शुरुआत की गई ताकि राज्य की आम जनता की परेशानियों का हल निकाला जा सके। बता दें कि सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 पर कोई भी आम से लेकर ख़ास व्यक्ति अपनी समस्याओं के बारे में शिकायत दर्ज करा सकता है जो कि बाकायदा सीएम पोर्टल पर भी दर्ज होती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण