लवजिहाद जैसी अनहोनी से बचाव में मददगार होगी फिल्म-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- सरस्वती विधा मंदिर आवास विकास की छात्राओं को द केरला स्टोरी फिल्म का शो महापौर अनिता ममगाई द्वारा निःशुल्क दिखाया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस शो का आयोजन किया है। यह फिल्म हर युवती को देखना चाहिए, ताकि वह जागरूक रहकर लव जिहाद जैसी किसी अनहोनी से बच सके। कहा कि ,लड़कियां झूठे प्रेम के जाल में फंसकर अंधेरी दुनिया में पहुंच जाती हैं,

जिससे उनकी जिंदगी नरक बन जाती है।उन्होंने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ एक फिल्म नहीं बल्कि महिलाओं को जागरूक करने का एक माध्यम है। पूरे देश की लड़कियो को इस फिल्म को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने बताया अपने सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत इस शो का आयोजन किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर समाज जागृत हुआ है। इस दौरान थियेटर संचालक अशोक कुमार सहित श्रीमती रजनी गर्ग श्रीमती यशोदा भारद्वाज आदि विधालय की शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से मोजूद रही।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज