रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी
श्रीनगर मे कीर्तिनगर के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सवारियां लेकर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK19-PA-2121 तीव्र मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली की एक बस लक्षमोली (कीर्तिनगर) के पास सड़क किनारे गिर गई है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कराया। चोटिल 11 व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से निकटतम श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया। ये सवारियां रुद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थीं। वाहन में सवार सभी घायलों का उपचार किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण