नाबालिग बेटे को स्कूटी देना पिता को पड़ गया भारी, पुलिस ने काटा 33500 का चालान
नाबालिग के हाथों में बाइक और स्कूटी की चाबी देना आपको बहुत ही महंगा पड़ सकता है। नाबालिग बेटे की गलती एक पिता को बहुत भारी पड़ गई। इस गलती के लिए पिता को मोटी रकम भी चुकानी पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ लिया। इसके बाद बच्चे के पिता का 33,500 का चालान काटा गया। आपको बतादें कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। जिसके तहत चैकिंग अभियान के दौरान चंपावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला जिसे खटकना पुल के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसिलिंग की गई। नाबालिग के वाहन चलाने पर 33 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी