पौड़ी पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी। वही जनपद की कोटद्वार पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार एवं प्रभारी C.I.U के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त मुकेश चौहान (उम्र-31 वर्ष), पुत्र स्व0 रघुवीर सिंह, निवासी- सिताबपुर, थाना-कोटद्वार, जनपद- पौड़ी गढ़वाल को मोटर नगर पैट्रोल पम्प के पास कोटद्वार से 04.50 ग्राम स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त पूर्व में भी NDPS Act के मामलों में कई बार जेल जा चुका है।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी