केदारनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह की फोटो वायरल होने पर बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष का बयान
बद्री–केदार समिति ने केदारनाथ गर्भगृह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूर्ण रूप से बंधित किया था। इतना ही नहीं केदारनाथ परिसर में भी एक कप्लस द्वारा प्रपोज की वीडियो सामने आने के बाद परिसर में भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को बैन किया गया था, और इसके लिए विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की बात भी बद्री–केदार समिति ने अपने जारी किए फरमान में की थी। लेकिन केदारनाथ गर्भगृह का एक फोटो जो तमाम सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।
इस पर बद्री–केदार समिति के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खासा तंज़ कसा है। गोदियाल की मानें तो रसूखदार लोग वहां कैमरा ले जाते हैं। फोटो और वीडियोग्राफी करते हैं इसका ज़िम्मेदार आखिर कौन है, राज्य सरकार और बद्री केदार मंदिर समिति की इस पर पूरी जवाबदेही बनती है। आपको बता दें कि केदारनाथ गर्भगृह से आई ताज़ी तस्वीर गुजरात के मशहूर कथावाचक मोरारी बापू की है जिस पर फिर से नए विवाद ने जन्म ले लिया है। बहरहाल, इस पर अभी बद्री–केदार मंदिर समिति अपना कोई स्टैंड क्लियर नहीं किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण