उत्तराखंड में नाबालिगों के वाहन चलाने मे पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूटियां की सीज, अभिभावकों मे 25-25 हजार कर लगाया जुर्माना
देहरादून: उत्तराखंड में नाबालिगों के वाहन चलाने जैसे मामलों पर पुलिस सख्त बनी हुई है। लगातार बच्चों पर कार्रवाई की जा रही है। अल्मोड़ा में पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को सीज कर लिया है। न सिर्फ नाबालिगों बल्कि उनके अभिभावकों पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर चार स्कूटियां सीज कर दी। अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि अन्य नियमों पर दो वाहन और सीज किए। नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी समेत पुलिस टीम ने मुख्यालय में सघन अभियान चलाया। नियाजगंज, गोपालधारा, रानीधारा, एलआरसाह रोड में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान चार स्कूटियों को नाबालिग चलाते मिले। नियमों को ताक पर रख नाबालिगों के वाहन दौड़ाने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। उनकी स्कूटियां सीज कर दी। जबकि नाबालिगों के स्कूटी चलाने में अभिभावकों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की। पुलिस ने अल्मोड़ा में विस्तृत रूप से अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो अन्य वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना वाहन कागजात के वाहन चलाते मिले। उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिए। अन्य सात वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे। उनसे कुल 5500 रुपये अर्थदंड वसूला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण