स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर क्या अलर्ट जारी
डेंगू का ग्राफ अब तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। देहरादून में डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बनी हुई है। यहां पर आठ और लोगों को डेंगू का डंक लगा है। अजबपुर कलां में दो और नकरौंदा, हरिद्वार बाईपास, भगत सिंह कालोनी, लक्ष्मी पार्क, रेसकोर्स व सहारनपुर चौक निवासी एक-एक व्यक्ति डेंगू पीडि़त मिला है। इनमें से तीन लोग श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि कोरोनेशन अस्पताल व सिनर्जी अस्पताल में दो-दो और कैलाश अस्पताल में एक डेंगू पीडि़त को भर्ती किया गया। अभी तक डेंगू के 127 मामले मिल चुके हैं। इनमें 105 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में डेंगू के 22 सक्रिय मामले हैं। कुछ लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है तो कुछ घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए एलाइजा जांच के लिए सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। कुल मिलाकर दिनोंदिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वह भी तब जबकि जिम्मेदार महकमें डेंगू की रोकथाम को लेकर दावा पर दावा कर रहे हैं। पर डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता है कि कम होने के नाम नहीं ले रही है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात