डोईवाला के भानीवाला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, बाइक में सवार एक युवक की मौत एक गंभीर घायल
देहरादून:- डोईवाला में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर व फिर विद्युत पोल से टकरा गई। जहा इस हादसे में एक युवव कि मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवव गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रहे थे। जहा भनियावाला दुर्गा चौक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। उसके बाद बाइक एक विद्युत पोल से टकराई, जिससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई।घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर नवीन ध्यानी(31)निवासी शांतिनगर ढालवाला, टिहरी गढ़वाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक चालक आशीष राणा(29) निवासी गढ़ी श्यामपुर ऋषिकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण