प्रदेश भर में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों में हुई एक और की मौत
कोटद्वार में डेंगू से एक और मौत हो गई। यहां अब तक डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेशभर में डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। जौनपुर निवासी मनोज नेगी (38) की मौत हो गई है। गाड़ी घाट निवासी विकास महेश्वरी ने बताया कि सोमवार को मनोज नेगी की हालत बिगड़ने पर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था। जहां उनकी मौत हो गई।
डेंगू का स्ट्रेन डी-2 ले रहा मरीजों की जान
डेंगू का स्ट्रेन डी-2 लोगों की जान ले रहा है। डेंगू का रूप लगातार भयावह हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू किडनी, लिवर और फेफड़ों पर अटैक कर रहा है। इस साल अब तक जिले में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। दून में डेंगू के सबसे घातक स्ट्रेन डी-2 की पुष्टि हुई है। दून मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब में डेंगू एलायजा पॉजिटिव के बाद सीरोटाइप आरटीपीसीआर जांच जिन सैंपलों की हुई, उनमें 95 फीसदी में डी-2 स्ट्रेन मिला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण