प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” से हम सभी देशवासियों को मिलती है नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा-रेखा आर्या
*देहरादून*: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या-161 पहुंचकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के साथ सुनी।जहां कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात से हम सभी देशवासियों को नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा मिलती है।आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। हम अपने कर्तव्य निभाते हुए ही अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोने व बांधने का काम करती है।
कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री वचनों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुनना एक अद्भुत अनुभव होता है। इस कार्यक्रम के दौरान वह जिस देश के संघर्षशील लोगों की प्रेरणादायक कहानीयों को देश के समक्ष रखते हैं वह अद्भुत है और हम सब मे असीम ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा,मंडल महामंत्री मुकेश सिंघल, दिनेश सती,पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,मंडल उपाध्यक्ष विकास,मंडल उपाध्यक्ष शशिभूषण जोशी ,उपाध्यक्ष विनय बंसल,युवा मोर्चा महामंत्री विकास ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती माला,मंडल मंत्री रेशमा रावत,मंडल मंत्री मनोज धीमान,पार्षद राजपाल पयाल,सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना,सुभाष बालियान, पूनम कौर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण