फतेहपुर मोड़ के पास सवारी से भारी बस सड़क पर पलटी
चौकी दुगड्डा को सूचना मिली कि गुमखाल पौडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ़तेहपुर से लगभग 500 मीटर आगे एक बस पलट गयी है। इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी दुगड्डा मय फोर्स राहत एवं बचाव कार्य के उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से दुगड्डा अस्पताल भेजा गया।
बस संख्या यूके15 पीए-5252 थलीसैंण से कोटद्वार जा रही थी जो करेखाल मोड़ पर अचानक सड़क पर पलट गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटने से मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिसे पुलिस टीम ने वाहनों के आवागमन के लिए सुचारु रूप से खुलवा दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण