महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने मजखाली मंडल स्थित ग्रामसभा नावली मौना में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।कहा कि बच्चे ईश्वर की कृति हैं,साथ ही इनके उन्नयन के लिए शासन द्वारा जो सहायता दी जाती है, उन तक पहुंचनी चाहिए,इसके लिए मेरे द्वारा विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं की विभाग की योजनाओ को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम ईमानदारी के साथ करे। साथ ही कहा कि निश्चित ही यहां इस क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के बनने से यहां पर निवासरत नौनिहालों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा और उन्हें अपना भविष्य को संवारने में यह आंगनबाड़ी लाभदायक सिद्ध होगा। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार व हमारा विभाग लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त करने के साथ ही आंगनबाड़ी बहनों के हितों के लिए सदैव तत्पर है।*
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल परिहार जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन कनवाल जी,जिला मंत्री श्री कन्नू शाह जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जानकी धौंडियाल जी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री बलवंत बजेठा जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री दीपक बिष्ट जी,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गोस्वामी जी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा जी,मंडल महामंत्री श्री बालम कडायत जी,श्री दीपक बोरा जी,मंडल मंत्री श्री राजू रावत जी,श्री महेंद्र रावत जी,श्रीमती विमला देवी जी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण