महानवमी पर्व पर महापौर ने किया बेहद श्रद्वापूर्वक कन्यापूजन
ऋषिकेश- शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को महानवमी मनाई गई । पर्व पर घरों से लेकर मंदिरों तक मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई। कुछ श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया। इसके बाद मां की मूर्ति को विसर्जित किया।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने महानवमी पर्व पर अपने आवास पर बेहद श्रद्वापूर्वक कन्याओं का पूजन कर उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किए। इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियों को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र हमें नारी शक्ति का महत्व बताते हैं और कन्याओं के सम्मान का संदेश देते हैं। संसार की सारी व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। वह प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वी पर करुणा की वर्षा करती हैं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण