पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुतला दहन को लेकर हुई तीखी नोंक-झोंक
मसूर : उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया और जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष को उसका काम करने से रोक रही है जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को देगी
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है और भाजपा सरकार उसको दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन आज जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कई घोटाले हो रहे हैं और हाल ही में उद्यान विभाग घोटाले को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि घोटाले में दोषी अधिकारियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी लेकिन पुलिस द्वारा उनके हाथों से पुतला छीन लिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार घोटालेबाज नेताओं और अफसरों को बचाना चाहती है उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता सरकार को देगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण