महामहिम राष्ट्रपति के देवभूमि आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने की ब्रीफिंग
🔷महामहिम राष्ट्रपति, भारत #श्रीमती_द्रौपदी_मुर्मू महोदया के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज दिनांक 06/11/23 को श्री ए0पी0 अंशुमन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था महोदय व अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान महामहिम राष्ट्रपति, भारत महोदया के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
🔶 ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस- पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए।
⭐️ उक्त ब्रीफिंग के दौरान ए0पी0 अंशुमन, (अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था), बरिन्दर जीत सिंह (पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण), दलीप सिंह कुवंर (पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना), अजय सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून), धीरेन्द्र गुन्ज्याल (पुलिस अधीक्षक विजलेंस), श्वेता चौबे (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल), अर्पण यदुवंशी (पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी), प्रदीप राय (कमांडेंट 40 वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार) एवं पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी