दीपावली के पर्व पर मेयर के प्रयासों से मिले बोनस ने कर्मचारियों की खुशियों को किया दुगना
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दीपावली का पर्व नगर निगम प्रांगण में स्वच्छता योद्वाओं संग मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों की खुशी दूनी हो गई जब उन्हें प्रदेश सरकार के प्रधान सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बोनस दिए जाने की जानकारी मिली। बेहद खुशनुमा माहौल के बीच महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों के संग दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम कर्मचारियों को पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर रातोंरात कर्मचारियों के लिए सात हजार रूपये के बोनस की व्यवस्था कर दी गई। ताकि तमाम कर्मचारी पर्व की खुशियों को अच्छे से सेलीब्रेट कर सकें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों से आह्वान किया कि पर्व के प्रश्चात शहर की सफाई व्यवस्था में कोई कोर कसर ना छोड़ें। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महापौर का आभार भी जताया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात