चीन में बच्चों में बढ़ रही सांस से सम्बंधित बीमारी को लेकर उत्तराखंड भी सतर्क
देहरादून: चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी और निमोनिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है, इसी क्रम मे केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दियें है, जिसके बाद उत्तराखंड इस बीमारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गया है, इस मामले पर जानकारी देते हुए दून अस्पताल के CMS अनुराग अग्रवाल ने कहा है, भारत में या दून अस्पताल में अभी तक कोई एक्स्ट्रा निमोनिया का केस नहीं देखा गया है, वहीं उन्होंने आगे कहा कि इस बीमारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को इस बीमारी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, यदि किसी मरीज़ मे एक्स्ट्रा निमोनिया के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसके लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण