पौड़ी पुलिस ने 5.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा सप्लायर अभिषेक नेगी को पुराना महिला थाना श्रीनगर के पास से 5.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज