कलयुगी पिता ने शराब के नशे में अपनी 2 वर्षीय बच्ची की करी हत्या
देहरादून के पटेलनागर क्षेत्र से एक संसानीखेज़ मामला सामने आया है जिसमे एक पिता ने अपनी 2 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी, पुलिस के संज्ञान में जब यह मामला आया तो तफ्तीश शुरू की गयी।
तफ्तीश में पुलिस को पता चला क़ि हत्या करने वाले शख्श का नाम आनंद सिंह है और वह फ़ौज में काम करता है और फ़ौज से छुट्टी लेकर वह अपने घर आया था वहीँ इस मामले में यह भी जानकारी सामने आयी है क़ि यह शख्श अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।
जिस दिन इस बच्ची की हत्या हुई उस दिन भी यह शख्श अपनी पत्नी के साथ शराब पी कर मार पीट कर रहा था, इसी बीच जब यह छोटी बच्ची अपने माँ बाप के बीच में आयी तो आनंद ने बच्ची को धक्का दे दिया जिस कारण उसे गंभीर चोट आयी वहीँ जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गयी।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले को धारा 304 में पंजीकृत किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण