नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बगड़ गांव की किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान
देहरादून: नैनीताल जनपद के बगड़ गांव में बीती रात एक किशोरी के लापता होने से क्षेत्र में दहसत का माहौल है।क्षेत्र में किशोरी के संबंध में तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।ग्रामीण लोग जहां गुलदार द्वारा किशोरी को उठाकर ले जाने की बात कर रहे है तो वहीं लड़की के स्वजन अन्य आशंकाएं जता रहे हैं।
वहीं जब जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा त्वरित इस घटना के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता की गई और निर्देशित किया गया कि चूंकि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।साथ ही क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को बिटिया के खोजबीन में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण