मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2 वर्ष का कार्यकाल रहा बेमिसाल
ऋषिकेश: उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीदों सुखदेव, भगतसिंह, राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा सभी राज्य आंदोलनकारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा अनवरत जारी रखने हेतु हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है। अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण हो रहा है। कहा कि जनता के अटूट विश्वास के कारण ही देवभूमि के सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास के लिए कठिन से कठिन निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त हुई है। कहा कि गत दो वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड ने अपनी पहचान पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, रोड-रेल-रोपवे निर्माण, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी बनाई है। अग्रवाल ने कहा कि एक ओर जहां समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश के लिए पथ प्रदर्शक बना। वहीं दूसरी ओर सख्त नकल विरोधी कानून से नकल माफियाओं को प्रदेश से बाहर निकालने का कार्य भी किया। जहां हमने देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु सख्त धर्मांतरण कानून के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त प्रदेश का अभियान चलाया वहीं हमने सख्त दंगारोधी कानून से दंगाइयों और उपद्रवियों पर भी लगाम लगाया। डॉ अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के अपने संकल्प को भी सिद्धि की ओर ले जाएंगे।

वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद, सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करता पिथौरागढ़ पुलिस का प्रयास
शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री वा मुख्यमंत्री ने विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार भेंट
26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के होंगे दर्शन